बिलासपुर

तोरवा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा….नाले में गिरी बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीती रात बाइक से निकले दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए, जब उनकी बाइक सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हेमू नगर बॉम्बे आवास निवासी राहुल यादव 26 वर्ष और सुमित यादव 18 वर्ष बीती रात बाइक पर कहीं निकले थे। देर रात तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सुबह तलाश के दौरान दोनों युवक बाइक सहित हेमू नगर सड़क किनारे एक नाले में गिरे हुए मिले। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने जांच की, जिसमें राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया गया,

जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी फिलहाल नहीं है। सड़क पर किसी अन्य वाहन की टक्कर या तेज रफ्तार की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घायल युवक के बयान और जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,