बिलासपुर

रोटरी ई-क्लब ऑफ़ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा निःशुल्क मेडिकल एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित…500 से अधिक लोगो को मिला लाभ,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रोटरी ई-क्लब ऑफ़ बिलासपुर यूनाइटेड के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरगिट्टी, गुरुगोविंद सिंह नगर, वार्ड क्रमांक–10 में वृहद निःशुल्क मेडिकल एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग को सुलभ, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।

इस शिविर में 500 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। साथ ही 16 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं के तहत बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जागरूकता को भी विशेष महत्व दिया गया। इस क्रम में लगभग 45 शिक्षक एवं विद्यार्थियों को सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जो आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक सिद्ध हो सकता है।

शिविर में रोटरी ई-क्लब के चिकित्सक सदस्यों सहित आमंत्रित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने सेवाएं दीं। प्रमुख रूप से रोटेरियन डॉ. देवेंद्र, डॉ. मनोज राय, डॉ. सुनील केडिया, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. गौरव प्रजापति, गुरमीत अरोरा, विकाश केजरीवाल, शैलेश अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी, राजेश सिंह सहित अनेक चिकित्सकों का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण द्वारा प्रदान किए गए सहयोग एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं से शिविर सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

विशेष रूप से वासुदेव पांडेय के सक्रिय समन्वय की सराहना की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सिद्धार्थ वर्मा एवं सचिव रोटेरियन बालचंद जयसवाल ने सभी चिकित्सकों, रोटेरियन साथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार जनहितकारी सेवा कार्य करता रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,