बिलासपुरस्वास्थ्य

शुक्रवार को विश्व रक्तदाता दिवस, अपोलो सहित कई अस्पतालों में होगा रक्तदान शिविर का आयोजन

डेस्क

जल को ही जीवन कहा जाता है लेकिन सच्चाई यह है कि रक्त भी जीवन का दूसरा नाम है। रक्त केवल डोनर के दान से ही प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन अवैज्ञानिक भरम की वजह से रक्तदाता गर्मी के मौसम में रक्तदान करने से परहेज करते हैं और इसी वजह से हर वर्ष गर्मी के महीनों में ब्लड बैंक में खून की भारी कमी हो जाती है। इसी दौरान 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है ताकि आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बड़े। इस बार भी शुक्रवार विश्व रक्तदाता दिवस पर बिलासपुर में सिम्स, अपोलो सहित कई स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।

विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, धिति फाउंडेशन और अन्य संस्थाओ द्वारा बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यहां कैंसर पीड़ित मरीजों, गनियारी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों और अन्य शहरों से बिलासपुर आकर इलाज करवा रहे मरीजों के लिए दानदाता अपना रक्तदान करेंगे। रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान रक्त दाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए बिलासपुर अपोलो द्वारा सभी रक्त दाताओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11:30 से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। इसी तरह एरीना एनीमेशन में भी दोपहर 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक अलग-अलग संस्थानों द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सभी स्वस्थ व्यक्तियों से निवेदन किया जा रहा है कि वे इन शिविरों में पहुंचकर रक्तदान अवश्य करें।ताकि उनके रक्त से किसी की जिंदगी बचाई जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...