बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर: मौत बनकर रॉन्ग साइड से सामने आई ट्रेलर, सकरी बाईपास में दर्दनाक हादसा.. स्कॉर्पियो सवार 4 की मौत, एक जूझ रहा जिंदगी की जंग,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी स्थित यादव ढाबा के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे ट्रेलर क्रमांक CG-11-BD-9044 रतनपुर की ओर से रायपुर की दिशा में जा रहा था।

इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर अचानक रॉन्ग साइड में पहुंच गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG-04-MQ-4220 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रेलर एक अन्य खड़े ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार सभी लोग वाहन के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही सकरी पुलिस, डायल-112 और राहत टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर की सहायता से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला जा सका। तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं।

मृतकों की पहचान छत्रपाल रात्रे 37 वर्ष निवासी कुवागांव थाना तखतपुर, विशाल लहरें 25 वर्ष, अनमोल लहरें 14 वर्ष निवासी बिरगहनी थाना जरहागांव जिला मुंगेली तथा सोनू मिरी 28 वर्ष निवासी कोटा के रूप में हुई है। वहीं प्रकाश रात्रे निवासी कुवागांव गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग यादव ढाबा में आयोजित एक पारिवारिक शादी की 25वीं सालगिरह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। चार लोगों की एक साथ मौत से संबंधित गांवों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरे की गंभीर चेतावनी बनकर सामने आया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: मौत बनकर रॉन्ग साइड से सामने आई ट्रेलर, सकरी बाईपास में दर्दनाक हादसा.. स्कॉर्पियो स... चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा... मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ...