बिलासपुर

चकरभाठा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया कलेक्टर ने,
निर्माण कार्याें को शीघ्र पूरा करने दिए निर्देश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने चकरभाठा हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने अपूर्ण कार्योें को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, जिससे बिलासपुर में हवाई सेवा शीघ्र चालू हो सके। कलेक्टर ने हवाई अड्डे के टर्मिनल एवं रनवे में चल रहे कार्याें को देखा फिर हवाई अड्डे के चारों और बांउड्री वाल में फेंसिग का निरीक्षण कर इसके विस्तार के लिए चल रहे कार्याें की प्रगति की जानकारी ली। ठेकेदार को मौके पर बुलाकर निर्देशित किया कि फोर्स और मशीनरी लगाकर जल्द कार्य पूर्ण करे।

वर्तमान में चकरभाठा हवाई अड्डा का फेंसिग 2सी श्रेणी का है। जिसे अपग्रेड कर 3सी श्रेणी के अनुसार फेसिंग का कार्य कराया जा रहा है। कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिया कि रनवे के दोनों ओर ग्रेंडिग के बचे कार्य, जहां रनवे समाप्त होता है वहां दोनो ओर रेशा कार्य, नाली निर्माण के शेष कार्य 20 अक्टूबर के पूर्व पूरा करे ।

टर्मिनल के निर्माणधीन कार्य जिसमें यात्रियों के आवागमन एवं प्रस्थान के लिए गेट निर्माण, बुकिंग काउंटर आदि शामिल है साथ ही सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए निर्देश दिये गये। इस अवसर पर चकरभाठा हवाई अड्डे के डायरेक्टर एन.विरेन्द्र, अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, एसडीएम बिल्हा अखिलेश साहू, डिप्टी कलेक्टर स्मृति तिवारी, पीडब्लूडी के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...