बिलासपुर

बिलासपुर:- अमानत में खयानत का मामला…10 लाख रुपए के स्पंज आयरन की हेराफेरी का मामला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिस थाली में खाना उसी थाली में छेद करने वाले मुहावरे को चरितार्थ करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। जहा सत्या पावर एंड इस्पात लिमिटेड परिसर गतौरी के जनरल मैनेजर ने कोनी थाने में लिखित में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जहां उन्होंने बताया कि कंपनी के ही असीस्टेंट एचओडी भुपेन्द्र साहू , देवराज निषाद , नारायण प्रधान एवं अन्य के द्वारा मिली भगत करके कपंनी के साथ अमानत में खयानत कर लगभग 10,00,000 रूपये का क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि 28/2/2025 कि शाम ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी यु 6777, सीजी 10 बीयु 8802 और हाईवा क्रमांक ओ.डी 09 व्ही 9923 प्लांट में डोलो चार लोड करने के लिये देवराज निषाद और नारायण प्रधान के द्वारा भेजा गया था। प्लांट में तीनो गाडी के प्रवेश करते ही भुपेन्द्र साहू (असीस्टेंट एच.ओ.डी. क्वालिटी कंट्रोल) के द्वारा अनुचित आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से चोरी और बेईमानी पूर्ण कृत्य से अमानत में खयानत करते हुए डोलो चार की जगह स्पंज आयरन लोड किया गया। उन्होंने बताया की डोलो चार की कीमत लगभग 650 रूपये प्रति टंन जबकि स्पजं आयरन की कीमत लगभग 24000 रूपये प्रति टन होती है। इस प्रकार ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बी यु 6777 में 26 टन 550 किलोग्राम , हाईवा क्रमांक ओ.डी 09 व्ही 9923 में 21 टन 370 किलोग्राम और ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीयु 8802 में लोड स्पंज आयरन जिसका वजन नही किया जा सका है। इस प्रकार कुल लगभग 10,00,000 रूपये का कंपनी को क्षति पहुंचाने का कोशिश किया गया है। प्रार्थी प्रीतम सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी मिली उनके द्वारा मिली भगत करके सत्या पावर एंड इस्पात लिमिटेड कंपनी में निश्चित तौर पर हेरा फेरी किया गया है। इधर मामले में जनरल मैनेजर की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर