रायपुर

मोबाइल देखने से मना करना बना विवाद…. पत्नी-बेटी ने मिलकर की हत्या, 6 माह बाद खुला राज

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने करते हुए मृतक की पत्नी, बेटी और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें मामूली कहासुनी ने हत्या का रूप ले लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2025 को वीरेन्द्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का दायरा बढ़ाया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन संदीप पटेल के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के पर्यवेक्षण एवं एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी दीपा भारती गोस्वामी 44 वर्ष, पुत्री तनिया भारती गोस्वामी 19 वर्ष एवं एक नाबालिग से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 27 सितंबर 2025 की रात मोबाइल देखने को लेकर घर में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उन्होंने लकड़ी के बैट और ईंट से मृतक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए खून साफ किया और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार व कपड़ों को पास के नाले में फेंक दिया। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को गुमराह करने के लिए बाथरूम में गिरकर बेहोश होने की कहानी बनाई गई। थाना डीडीनगर में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 252/2026 के तहत धारा 103(1), 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...