बिलासपुर

पिकनिक में खूनी विवाद…युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती,

उदय सिंह

बिलासपुर – पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। सरकंडा थाना क्षेत्र में हुए इस मामले में पुलिस ने आरोपी सांवन साव उर्फ पोल्टू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रवीण खाण्डे निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा, सिरगिट्टी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मोहल्ले के लोगों के साथ ग्राम चिल्हांटी स्थित शनि मंदिर के पास नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। सभी लोग खाना बना रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 4 बजे आरोपी सांवन साव उर्फ पोल्टू किसी बात को लेकर हरीश महिलांगे से विवाद करने लगा और मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। बताया गया कि जब हरीश महिलांगे ने गाली देने से मना किया तो आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने हरीश के चेहरे, माथे और नाक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे से काफी खून बहने लगा। प्रार्थी प्रवीण खाण्डे ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, जिसके बाद अन्य लोगों ने किसी तरह आरोपी को रोका। घायल हरीश महिलांगे को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया। सरकंडा पुलिस ने आरोपी सांवन साव उर्फ पोल्टू के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत...अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ... नौकरी लगाने के नाम पर 9 लाख की ठगी...शिक्षक दंपति के खिलाफ एफआईआर दर्ज तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू....फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्ता... बिलासपुर : शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देंगे प्रवीण झा...पाटलिपुत्र मंच के अध्यक्ष पद पर पुनर्निर्वाचित, सीपत: नाबालिग का अपहरण और शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार..पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर भेजा जेल मस्तूरी: फ्लाई एस ब्रिक्स के पीछे सजा था जुए का फड़....पुलिस ने मारा छापा, 35 हजार से अधिक नगद जब्त,... प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी से युवक ने खाया जहर....महिला ब्लैकमेलर गिरफ्तार, कर रही थी पैसों की... प्रशासनिक दायित्व के साथ मानवता का परिचय,वृद्ध फरियादी को मिला सम्मान, मस्तूरी तहसीलदार की संवेदनशील... रतनपुर में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप...परिजनों...