बिलासपुर

निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल… आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। जिले में एक पार्षद, दो सरपंच और 16 पंच पदों के लिए उपचुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी, जबकि 21 मई तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 1 जून 2026 को संपन्न कराया जाएगा। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 29 में पार्षद पद हेतु नामांकन पत्र जिला कलेक्टोरेट के भू-तल स्थित कक्ष क्रमांक 25 में स्वीकार किए जाएंगे। वहीं पंचायत उपचुनाव के लिए संबंधित जनपद पंचायत कार्यालयों में नामांकन जमा होंगे। पार्षद चुनाव के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ. ज्योति पटेल को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जबकि पंचायत चुनावों की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलदारों को सौंपी गई है। जिले में रिक्त दो सरपंच पदों में विकासखंड मस्तुरी के ग्राम पंचायत केंवटाडीह (भूतहा) तथा बिल्हा विकासखंड के मानिकपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं। केंवटाडीह में पूर्व सरपंच पंचराम गोड़ के आकस्मिक निधन के कारण पद रिक्त हुआ है, जबकि मानिकपुर में पिछले पंचायत चुनाव के दौरान एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं होने से पद खाली रह गया था। इसके अलावा 16 पंच पदों पर भी चुनाव होंगे, जिनमें बिल्हा विकासखंड के 3, मस्तुरी के 6 और कोटा विकासखंड के 7 पद शामिल हैं। निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...