क्राईमरेलवे

ट्रेन में बदमाश कर रहा था लड़कियों से छेड़खानी, आरपीएफ हेल्पलाइन नंबर बनी मददगार

आलोक

ट्रेन में दो युवतियों के साथ छेड़खानी का मामला बढ़ता जा रहा था। दोनों युवतियों और उनके परिजनों की समझ में नहीं आ रहा था कि वे ऐसी विपरीत परिस्थितियों से कैसे निपटें। इसी बीच उन्हें ख्याल आया, आरपीएफ द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 182 की ,और फिर अपराधी जा पहुंचा सलाखों के पीछे। महाराष्ट्र भंडारा निवासी दो युवतियां अपने परिजनों के साथ मैनपाट सैर सपाटे के लिए गई थी। शनिवार को इनका परिवार अंबिकापुर- दुर्ग एक्सप्रेस से लौट रहा था । इसी दौरान बोगी नंबर एस 5 में सवार 1 बदमाश युवतियो के साथ छेड़खानी करने लगा। महिलाओं के साथ मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की पर धीरे-धीरे उसकी हिम्मत बढ़ती चली गई। इस अवांछित स्थिति से निपटने महिलाओं ने आरपीएफ के हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल किया। जब अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस करगी रोड स्टेशन पहुंची तो यहां आरक्षक रंजीत कुमार स्वयं पहुंचे और युवतियों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी बिरसिंहपुर पाली उमरिया मध्य प्रदेश निवासी घनश्याम गुप्ता को हिरासत में लिया ।

महिलाओं के साथ बदतमीजी करने वाले आरोपी को उसलापुर में उतारकर पुलिस को सौंप दिया गया है । ट्रेन में ऐसी विपरीत परिस्थिति कभी भी पैदा हो सकती है जहां यात्री भी मदद करने में हिचकते हैं । इस दौरान आरपीएफ की यह हेल्पलाइन नंबर महिला सुरक्षा के लिए बड़ी मददगार साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...