रतनपुर

अवैध रेत खनन के दौरान मिट्टी धंसने से दबकर हुई थी नाबालिग की मौत… गढ़वट में ट्रेक्टर पलटने की कहानी निकली झूठी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़वट में अवैध रेत खनन के दौरान हुई लापरवाही ने एक नाबालिग की जान ले ली। मामले में पुलिस ने आरोपी तोषण कश्यप के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नरेश गर्ग, निवासी नदी रेत खदान गढ़वट की शिकायत और मर्ग जांच क्रमांक 38/2026 के आधार पर यह मामला सामने आया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी तोषण कश्यप 44 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़वट, द्वारा अधिक रेत निकालने के लालच में खतरनाक परिस्थितियों में मजदूरों को काम पर लगाया गया। आरोपी को यह जानकारी थी कि 6-7 फीट गहरे गड्ढे में कभी भी धंसाव हो सकता है,

इसके बावजूद 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे उसने अमित कश्यप 17 वर्ष और अमित यादव को उसी गड्ढे में उतार दिया। काम के दौरान अचानक रेत और मिट्टी धंस गई, जिससे अमित कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी ने मामले को छुपाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोसाबाड़ी के पास ले जाकर पलट दिया और इसे सड़क हादसा बताने की कोशिश की।

प्रारंभिक सूचना में इसे ट्रॉली पलटने से हुआ हादसा बताया गया था, लेकिन मर्ग जांच में सच्चाई सामने आने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105-बीएनएस और 238 (बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगे की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...