बिलासपुर

जिले में खनिज विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप…फिर पकड़े गए 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 2 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कुल 8 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अप्रैल एवं 12 अप्रैल 2026 को खनिज विभाग की टीम द्वारा चकरभाठा, रहंगी-बिल्हा, दगोरी, उमरिया, उड़गन, उड़नताल, खपरी, कोहरौदा, बर्तोरी, सेलर, पिपरा और खैरा क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उड़नताल क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। वहीं उमरिया क्षेत्र में ईंट-मिट्टी का परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। खैरा क्षेत्र से मुरुम का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया, जबकि अशोक नगर क्षेत्र में गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी कब्जे में लिया गया। इसके अलावा पिपरा क्षेत्र में रेत परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जब्त की गईं।इस प्रकार कुल 8 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस थाना बिल्हा एवं कोनी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अवैध प्रेम संबंध बना हत्या की वजह....प्रेमिका से मिलने पहुँचे प्रेमी की पति और नाबालिग बेट... एसपी कार्यालय और डायल-112 में वर्षों से संलग्न 20 पुलिसकर्मी लाइन वापस...भेजें जाएंगे फील्ड ड्यूटी म... स्वर्गीय मुकेश आनंद की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच छाते, चटाई और भोजन का वितरण खमतराई के खेत में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड...8 जुआरी गिरफ्तार 17 लाख की शेयर ट्रेडिंग ठगी का पर्दाफाश...बिलासपुर साइबर पुलिस ने दबोचे 4 शातिर, खातों से जुड़े 8 कर... बिरकोना रोड पर निगम कर्मी से लूट.. बाइक और नकदी लेकर फरार हुए चार बदमाश, एक सप्ताह में तीसरी वारदात,... सीपत: जमीन विवाद से उपजे तनाव के बीच ग्रामीण ने की आत्महत्या.... आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग, परिज... इंस्टाग्राम पर दोस्ती...फिर युवती को झांसा देकर दुष्कर्म...फरार आरोपी मल्हार से गिरफ्तार, VIDEO कोटा: घर के बाहर खड़ी पिकअप में लगाई आग..CCTV में कैद हुई वारदात… रंजिश में आगजनी की आशंका, पचपेड़ी:- रेत घाट विवाद में ठेकेदार कर्मियों से मारपीट...कई घायल, पांच नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज