बिलासपुर

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म…तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 22 मई 2026 को थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निलेश कुमार जायसवाल नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए शादी करने का वादा किया और अपना जन्मदिन मनाने के बहाने युवती को तोरवा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया।
पीड़िता का आरोप है कि होटल में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देशों के तहत थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निलेश कुमार जायसवाल पिता हरिराम जायसवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जरेली थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 23 मई 2026 को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...