बिलासपुर

बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने अरपा में एक और बैराज एवं एनीकट निर्माण का किया ऐलान , 25 सामाजिक संगठनों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन

आलोक

शनिवार को बिलासपुर के जिला खेल परिसर सरकंडा में आयोजित लोकार्पण और अभिनंदन समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। यहां उन्होंने करीब 143 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। जिला खेल परिसर में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने हमेशा की तरह छत्तीसगढ़ी में अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर से आने के दौरान लबालब अरपा को देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई और उनकी इच्छा है कि अरपा नदी में 12 महीने पानी रहे। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध गीत अरपा पैरी के धार की तर्ज पर अरपा में धार हमेशा बनी रहे इसलिए उन्होंने यहां अरपा के उद्गम से संगम तक एक और एनीकट और बैराज का ऐलान किया।

जिला खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा 143 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में 124 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 13 लाख 46 हजार रुपए की लागत से 14 कार्यों का भूमि पूजन किया गया। साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के 627 हितग्राहियों को ₹15 करोड़,96 लाख 63 हज़ार की सामग्री हितग्राहियो को प्रदान की। यहां मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मुंगेली विधानसभा के मस्तूरी एवं तखतपुर के विभिन्न गांवों में 18 करोड 59 लाख 37 हजार रुपए की लागत के चार सड़क निर्माण, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा कोटा मस्तूरी गौरेला बिल्हा और तखतपुर के विभिन्न गांवों में आठ 33 बटा 11 केवी लाइन विस्तार का भी लोकार्पण किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क निर्माण सड़क चौड़ीकरण डामरीकरण के साथ शासकीय जेपी वर्मा महाविद्यालय बिलासपुर में अतिरिक्त कक्षों का निर्माण, दो उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, बिलासपुर के लाइवलीहुड कॉलेज में 50 सीटर कन्या छात्रावास एवं अधीक्षिका सह चौकीदार आवास्, राजस्व निरीक्षण प्रशिक्षण शाला, उप पंजीयक कार्यालय मस्तुरी का लोकार्पण किया। इन सभी कार्यों की लागत सत्यासी करोड़ रुपए से अधिक है। इसी तरह बिलासपुर पुलिस लाइन में नवनिर्मित 10 पुलिस क्वार्टर और संभाग आयुक्त के बंगले के सामने निर्मित सूर्य नमस्कार गार्डन का भी मुख्यमंत्री ने शनिवार को ही लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटा के 5 किसानों को जैविक खेती प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके साथ 512 अन्य हितग्राहियो को भी आवास प्रमाण पत्र, सुरक्षा उपकरण और 5 हितग्राहियों को ई रिक्शा प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां प्रदेश विकास का दावा करते हुए अपने विरोधियों पर भी जमकर प्रहार किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजीत जोगी मामले में बदलापुर के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहां कि अजीत जोगी और अमित जोगी के खिलाफ शिकायत भाजपा के शासनकाल में हुई थी और उनके खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही की जा रही है अगर उनका स्वास्थ्य खराब है तो वे अपना इलाज कराने के लिए स्वतंत्र है। वहीं मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य खराब होने के मुद्दे पर भी तंज कसा। इसी दौरान करीब 25 अलग-अलग सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया गया। यहां मौर्य कुशवाहा समाज, छठ पूजा समिति , साहू समाज , सर्व आदिवासी समाज, सर्व यादव समाज , श्रीवास समाज, खटीक समाज के साथ अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण में बढ़ोतरी किए जाने पर पिछड़ा समाज और अनुसूचित जाति वर्ग द्वारा भी मुख्यमंत्री का विशेष अभिनंदन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सुनने भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...