बिलासपुरस्वास्थ्य

रोटा वायरस को रोकने बच्चों को 1 जुलाई से पिलाई जायेगी ड्राॅप

डेस्क


जिला पंचायत सीईओ रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में रोटा वायरस टीकाकरण कार्यक्रम हेतु जिला स्तरीय अंतर्विभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि 1 जुलाई से रोटा वायरस टीकाकरण शुरू किया जाना है। इसके अंतर्गत 6 सप्ताह के नवजात शिशुओं को पेंटावेलेंट की प्रथम खुराक के साथ दिया जाना है। रोटा वायरस वैक्सीन 6 सप्ताह/10 सप्ताह और 14 सप्ताह में नियमित टीकाकरण के दौरान बच्चों को 5 बूंद का ड्राॅप पिलाया जायेगा। रोटा वायरस अत्यधिक संक्रामक वायरस है, जो बच्चों में उल्टी एवं दस्त का सबसे बड़ा कारण है। इसकी वजह से आंतों का इंफेक्शन होता है, शरीर में कोई भी पोषक तत्व अवशोषित नहीं हो पाता। जिसके कारण गंभीर निर्जलीकरण से बच्चों की मृत्यु होने की संभावना रहती है।
बैठक में 21 जून से 23 जुलाई 2019 तक शिशु संरक्षण माह आयोजित किये जाने पर भी चर्चा की गई। शिशु संरक्षण माह का आयोजन विकासखण्ड मुख्यालय स्तर पर किया जायेगा। शिशु संरक्षण माह में 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को (6 माह के अंतराल में) विटामिन-ए का घोल पिलाया जायेगा। सभी हितग्राही बच्चों को टीकाकरण करने के साथ ही आंशिक बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। 6 माह से 5 वर्ष के समस्त बच्चों को आयरन सीरप की एक बोतल एवं अभिभावकों को सप्ताह में दो बार मंगलवार और शुक्रवार को 1 एमएल (20 मिलीग्राम एलीमेटल आयरन एवं 100 माइक्रोग्राम फोलिक एसिड) पिलाने की जानकारी दी जायेगी।

शिशु संरक्षण माह में सभी गर्भवती महिलाओं की जांच की जायेगी। बच्चों का वजन लिया जायेगा, साथ ही पोषण आहार के संबंध में बच्चों की आयु के अनुसार आहार की जानकारी दी जायेगी। अति गंभीर कुपोषित बच्चे की श्रेणी में जो आते हैं, उन्हें चिन्हित कर नजदीक के पोषण पुनर्वास केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती करने के लिये अभिभावकों को सलाह दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना है कि रोटा वायरस वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किये जाने से भारत में प्रतिवर्ष 32.7 लाख बाह्य रोगी एवं 8.72 लाख बच्चों के चिकित्सालय भर्ती में कमी लाई जा सकती है। रोटा वायरस टीकाकरण से प्रतिवर्ष लगभग 78 हजार बच्चों की मृत्यु को रोका जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...