मस्तूरी

स्वतंत्रता दिवस पर लोहर्सी में कौशल आजीविका योजना के तहत लोक सेवा केंद्र का हुआ उद्धघाटन… अदाणी फाउन्डेशन ने किया समर्पित

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी तहसील में स्थापित होने वाले एसीसी चिल्हाटी प्रोजेक्ट विद्याडीह माइंस ऑफिस पर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया और सिक्योरिटी गार्ड द्वारा परेड किया गया। एसीसी चिल्हाटी प्रोजेक्ट के 5 गांव ( गोडाडीह, विद्याडीह, भुरकुंडा, बोहरडीह, लोहरसी) के 7 प्राइमरी स्कूल पर एवं 5 ग्राम पंचायतो में 15 अगस्त के लिए प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम पंचायत गोडाडीह में अदाणी टीम को अतिथी के रूप में आमंत्रण किया जिसमें सभी ग्राम पंचायत के सरपंच पंच और सभी ग्रामीण शामिल थे। ग्राम गोडाडीह के प्राईमरी स्कूल में भी अदाणी स्टॉफ ने शामिल हो कर ग्रामीणों व बच्चों का उत्साह बढ़ाया । अदाणी फाउन्डेशन द्वारा ग्राम लोहर्सी में कौशल अजीविका योजना के तहत लोक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद सदस्य सुनील तिवारी एवं सरपंच प्रतिनिधी रंजीत भानु एवं माइंस हेड पी.पी. पाण्डेय द्वारा फीता काट कर लोक सेवा का उद्घाटन किया गया। उसके बाद दीप प्रज्वलित किया गया। लोक सेवा केन्द्र खुलने के बाद नागरिको को डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी एवं परियोजना के अंतर्गत लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं दी जायेगी । इस योजना के तहत परिवार की आय में बढ़ोतरी के लिए उन्हें रोजगार उलब्ध करवाया गया है, जिससे वह आत्मनिर्भर होकर बिना किसी आर्थिक समस्या के अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकेंगे।इस कार्यक्रम में माइंस मैनेजर संजय दीवान, अदाणी फाउन्डेशन टीम से सुजीत साहू, धनेंद्र, राकेश तिवारी,स्व सहायता समूह सदस्य एवं ग्रामवासीयों ने शामिल हो कर इसे सफल बनाया।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...