कोटा

रेत का अवैध उत्खनन करके परिवहन कर रहे टैक्टर ने बाइक सवारों को लिया चपेट में…मौके पर 1 की मौत 2 घायल

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत अवैध रेत उत्खनन और परिवहन में लगे ट्रेक्टर ने 3 बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिसकी वजह से 1 की मौके पर मौत हो गई है वही 2 घायल है। घटना देर शाम 8:30 बजे के करीब हुई है जब जोगी सार निवासी कपिल भानु उम्र लगभग 24 वर्ष अपने ससुर को बाइक क्र. CG 10 BF 9897 से कोटा की ओर छोड़ने जा रहा था।

बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम रतखंडी के पास बाइक रोककर रोड किनारे फोन से बात करने लगा। तभी रेत से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे कपिल भानु की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो अन्य घायल हो गए, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना बेलगहना पुलिस को दे दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...