बिलासपुर

तिफरा चाकूबाजी में घायल फल व्यवसायी की मौत…अवैध संबंध के विवाद में हुई हत्या, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तिफरा के यदुनंदन नगर चौक में रविवार रात फल व्यवसायी पर हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष गोस्वामी के रूप में हुई है। घटना के बाद फरार आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों को लेकर उपजे विवाद के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 7 जून की रात करीब 9:30 बजे मनीष गोस्वामी अपनी फल दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट वहां पहुंचा और पीछे से पकड़कर धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल मनीष को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह सिम्स अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 409/2026 के तहत धारा 103 और 115(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस विवेचना में पता चला कि मृतक मनीष गोस्वामी का आरोपी के परिवार की एक महिला के साथ अवैध संबंध था।

महिला को मनीष ने ग्राम सैदा में रखा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी दुर्गेश साहू उसके प्रति नाराज और आक्रोशित था। इसी रंजिश के चलते उसने चाकू से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रायपुर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल