क्राईमबिलासपुर

अजाक थाना प्रभारी की सड़क हादसे में मौत, मिक्सर वाहन चालक की वजह से हुई दुर्घटना

आलोक

मंगलवार को बिलासपुर पुलिस के लिए बेहद दुखद खबर आई।इस दिन अजाक थाना प्रभारी हरीराम साहू की सड़क हादसे में मौत हो गई । रोज की तरह ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे हरी राम साहू को अशोकनगर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मिक्सर मशीन के वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही थाना प्रभारी की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंच गई, जहां दुर्घटना कारी वाहन को जप्त कर उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया। बिलासपुर में बेतरतीब वाहनों की रफ्तार पर लगाम कसने में नाकामी के लिए अक्सर पुलिस को ही दोषी ठहराया जाता है लेकिन विडंबना देखिए कि इसी वजह से एक पुलिस वाले की असमय मौत हो गई। मामले का दुखद पहलू यह भी है कि एक तरफ पुलिस ,वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए विवश करती है वही उनके एक अधिकारी की जान सड़क हादसे में सिर्फ इसलिए चली जाती है क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर हरिराम हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान नहीं जाती ।इससे बिलासपुर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...