
उदय सिंह
बिलासपुर – जमीन में निवेश करने की इच्छा रखने वालों के लिए रायपुर रोड स्थित चितवन फार्म हाउस, मोहदा एक शानदार अवसर लेकर आया है। भोजपुरी टोल प्लाजा से पहले मोहदा से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित इस प्रोजेक्ट में सीमित अवधि के लिए विशेष प्लॉट ऑफर शुरू किया गया है। इस मेगा ऑफर का लाभ ग्राहक केवल चार दिनों तक ही उठा सकेंगे। शुक्रवार से शुरू हुआ यह विशेष अभियान सोमवार तक जारी रहेगा। चितवन फार्म हाउस में ग्राहकों को आकर्षक रियायती दरों पर प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

परियोजना में कुल 35 प्लॉट उपलब्ध हैं, जिनका आकार 3200 वर्गफीट से लेकर 10 हजार वर्गफीट तक रखा गया है। इस तरह छोटे परिवारों से लेकर बड़े निवेशकों तक के लिए अपनी पसंद के अनुसार प्लॉट चुनने का अवसर उपलब्ध है। विशेष ऑफर के तहत प्लॉट की कीमत में भी बड़ी राहत दी गई है। जहां पहले प्लॉट की कीमत 799 रुपये प्रति वर्गफीट निर्धारित थी, वहीं अब सीमित अवधि के लिए इसे घटाकर केवल 699 रुपये प्रति वर्गफीट कर दिया गया है। यानी ग्राहकों को प्रत्येक वर्गफीट पर सीधा लाभ मिलेगा और कम बजट में बेहतर लोकेशन पर जमीन खरीदने का मौका मिलेगा।
बुकिंग कराइए और पाईए शानदार पुरस्कार जीतने का मौका
चितवन फार्म हाउस ने ग्राहकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए लकी ड्रा योजना भी शुरू की है। ऑफर अवधि के दौरान प्लॉट बुक कराने वाले प्रत्येक ग्राहक को लकी ड्रा कूपन दिया जाएगा। ऑफर समाप्त होने के बाद लकी ड्रा के माध्यम से विजेताओं का चयन किया जाएगा। लकी ड्रा में पुरस्कार के रूप में स्विफ्ट कार,अल्टो कार रखी गई है। इसके अलावा बुलेट मोटरसाइकिल, होंडा शाइन, होंडा एक्टिवा सहित कई आकर्षक उपहार भी जीतने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं, विजेताओं के लिए एसी, फ्रिज, टीवी, आईफोन मोबाइल, अलमारी, सोफा सहित अनेक घरेलू सामान भी पुरस्कारों में शामिल किए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य ग्राहकों को केवल जमीन खरीदने का अवसर देना नहीं, बल्कि उनके निवेश को यादगार अनुभव में बदलना भी है। एक ओर जहां ग्राहक रियायती दर पर प्लॉट खरीद सकेंगे, वहीं दूसरी ओर लकी ड्रा के माध्यम से बड़े पुरस्कार जीतने का मौका भी मिलेगा।
रायपुर रोड की बेहतर लोकेशन बढ़ा रही आकर्षण
चितवन फार्म हाउस की लोकेशन को निवेश के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रायपुर रोड पर स्थित होने के कारण यहां पहुंचना आसान है। भोजपुरी टोल प्लाजा के नजदीक होने से परिवहन सुविधा भी बेहतर है। क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए यह स्थान निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है। आयोजकों के अनुसार सीमित संख्या में ही प्लॉट उपलब्ध हैं और विशेष ऑफर केवल चार दिनों के लिए लागू है।

ऑफर अवधि समाप्त होने के बाद कीमतों में बदलाव संभव है। ऐसे में जो लोग अच्छी लोकेशन पर जमीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है। चितवन फार्म हाउस की ओर से इच्छुक ग्राहकों से अपील की गई है कि वे समय रहते मौके का लाभ उठाएं और रियायती दर के साथ आकर्षक पुरस्कार जीतने के इस अवसर में शामिल हों।

