बेलतरा

कबाडियों पर हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही, पुलिस ने 2 कबाडियों से जप्त किए 5 लाख का माल, चोरी का माल खरीद रहे कबाड़ कारोबारी

बेलतरा उमलेश जायसवाल

बेलतरा – रतनपुर थाना क्षेत्र बेलतरा व जाली में कबाड़ कारोबारियों का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है प्रत्येक कबाड़ व्यवसायी प्रतिदिन कई गाड़ी कबाड़ भरकर बेचते है। ये लोग खुलेआम चोरी का सामान खरीदते हैं साथ ही इन लोगों के द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से वाहनों को खरीदकर काटा जा रहा है। वाहनों एवं सायकलो को यहां काटकर उनके पार्ट्स महंगे दामों पर इन कबाडिय़ों द्वारा बेचे जा रहे हैं। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह के आदेश पर सोमवार को अवैध कबाड़ का कारोबार करने वाले के विरोध में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान बेलतरा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा रेट कार्यवाही कर सरोज लाल पिता मैतूराम सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष ग्राम मोहरा थाना सीपत को मुख्य मार्ग बेलतरा बस स्टैण्ड में कबाड़ दुकान में साइकिल एवं लोहा काटते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे में साइकिल के कटे हुए पार्ट्स, टॉवर क्लेम्प, टॉवर पार्ट्स, चार पहिया वाहनों के कॉउण्त एक्सेल, सेण्ट्रिण्ग जेक, केसिंग पाइप, लोहे के छड़ों के टुकड़े एवं अन्य वस्तुए वजन लगभग 10 क्विंटल कीमत लगभग ₹25000 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए खुटाघाट मुख्य मार्ग पर वाहन टाटा इंट्रा वी 10 क्र. सीजी 10 ए जेड 4327 में परिवहन कर रहे सायकल एवं लोहे के कटे हुए टुकड़े टॉवर एंगल वजनी 06 क्विंटल कीमत 15000 रु तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन टाटा इंट्रा वी 10 क्रमांक सीजी 10 4327 कीमत 500,000 को चोरी का मशरुका होने की सन्देह पर जप्त कर आरोपी विनोद मरावी पिता रामलाल मरावी उम्र 25 वर्ष ग्राम जाली थाना रतनपुर को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों मामले में पुलिस द्वारा लगभग 550000 का सामान चोरी के संदेह होने पर जप्त कर धारा 41(1-4) 389 जा.फौ./379 भादवि अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस को संदेह हैं कि जप्त मसरुका सड़क निर्माण में लगी कंपनी का है जिसकी स्वामी की तलाश की जा रही है।

फोरलाइन हाईवे से लाखों के लोहे गायब

पिछले 2 वर्षों में हाई हाईवे निर्माण से लेकर आज तक चोरों द्वारा यहां से लाखों रुपये का सामान चोरी किया गया जिसमें लोहे की जालियां, साइन बोर्ड, हाईवे किनारे लगे ओवरहेड लाइनों के खंबे, लोहे के गाडर, स्टॉपर आदि सहित अन्य समान चोरी हुआ व वर्तमान में चोरी हो रहा है जो खुलेआम यह कबाड़ा व्यवसाइयों द्वारा खरीदा जा रहा हैं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...