बिलासपुर

सट्टे का कारोबार फल फूल रहा जिले में, पुलिस कार्रवाई में हुआ खुलासा, अब तक 47 खाईवाल आ चुके है गिरफ्त में….अन्य जिलों और राज्यो से भी हो रहा संचालित

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में आईपीएल मैच शुरू होते ही सट्टेबाजी का दौर भी शुरू हो गया है, लगातार पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है, इसी अभियान के तहत इमलीपारा क्षेत्र में  दिल्ली एवं पंजाब के मैचों में मोबाइल के माध्यम से लाखों रुपए के सट्टा खिला रहे सट्टेबाजों को सिविल लाइन पुलिस ने धर दबोचा है, पकड़े गए सटोरियों में पिताम्बर सोनी गोड़पारा,राकेश देवांगन देवांगन मुहल्ला जुना बिलासपुर, मनोज कृपलानी तोरवा बस्ती को मौके पर पहुच घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए तीन सट्टेबाजों से चार मोबाइल एवं 2 लाख 22 हजार नगद यानी कुल रकम 2 लाख 52 हजार बरामद किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की कार्रवाई के डर से कुछ सटोरियों के अन्य जिले एवं प्रदेश जाकर वहीं से बैठकर ऑपरेट करने की जानकारी मिल रही है। ऐसे लोगों के नाम यहाँ के प्रकरणों में भी सामने आए हैं, उन पर कार्यवाही से संबंधित प्रदेश एवं जिले के पुलिस अधीक्षकों को भी जानकारी भेजी गई है। इसके अलावा आईपीएल प्रारंभ होने के पश्चात सट्टेबाजों द्वारा सट्टा खिलाने की जानकारी मिलने पर पुलिस द्वारा लगातार सट्टेबाजों के विरूध्द कार्यवाही की जा रही है । जिसमें 19 सितंबर से 20 अक्टूबर तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ एक्ट के अतंर्गत कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं। जिसमें कुल 47 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है । उक्त प्रकरणों में तीन लाख चौवन हजार छ : सौ चार रुपए नगद रकम जप्त की गई है और 72 लाख 37 हजार 695 रूपये की सट्टापट्टी भी मिली है।

error: Content is protected !!
Letest
पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल,