निगमबिलासपुर

श्री कृष्ण गौशाला के आसपास बेजा कब्जा तोड़ने गई निगम की टीम बैरंग लौटी

आलोक

एक बार फिर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते को खाली हाथ लौटना पड़ा। साथ में पुलिस होने के बावजूद निगम का अमला अपने इरादों में सफल नहीं हो पाई। दयालबंद, नारियल कोठी मधुबन रोड में स्थित श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट के साथ 4 बेजा कब्जा मकान खड़े कर लिए गए हैं। यहां नवीन सिंह, जानकी यादव, मुन्नी यादव और रामा पांडे द्वारा अवैध कब्जा कर मकान बनाए गए हैं ।इसकी शिकायत नगर निगम को लंबे अरसे से मिल रही थी, जिसके बाद नगर निगम का अमला गुरुवार को पुलिस के साथ बेजा कब्जा हटाने पहुंचा, लेकिन निगम कर्मियों को यहां भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

बेजा कब्जा कर मकान बनाने वालों ने यह तर्क दिया कि उन्हें बेजा कब्जा हटाने का कोई नोटिस नगर निगम द्वारा नहीं दिया गया है। बिना नोटिस अचानक उन्हें बेघर करने की साजिश की गई है । वही आने वाले बारिश से पहले उनके सर से छत छिनने की बात भी कहते हुए चारों मकानों में रहने वाले लोग अड़ गए। इस कारण से नगर निगम कर्मियों और बेजा कब्जा धारियों के बीच भारी विवाद हुआ।

पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। आखिरकार नगर निगम को बेजा कब्जा धारियों के आगे झुकना पड़ा। अव्वल तो बेजा कब्जा हटाने के इस प्रयास को ही नगर निगम ने फ़िलहाल टाल दिया वही यह शर्त भी मान ली कि बेजा कब्जा हटाने से पहले सभी पीड़ित परिवारों को निगम द्वारा यहां से शिफ्ट कर शासकीय आवास उपलब्ध कराया जाएगा। श्री कृष्ण गौशाला ट्रस्ट के आसपास बेजा कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ने में नाकाम निगम का दस्ता बैरंग लौट गया। अब जब तक निगम द्वारा पीड़ित परिवारों को आवास उपलब्ध नहीं करा दिया जाता तब तक यहां से बेजा कब्जा वह नहीं हटा पाएगी,इतना तो तय है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स...