बिलासपुर

100 CCTV फुटेज से खुला ‘मंदिर चोर गैंग’ का राज…16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। साइबर टीम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों और एक विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ते हुए चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, सोने के आभूषण, दान पेटी से चोरी की गई नकदी सहित कुल 16 लाख 60 हजार रुपये का माल, घटना में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कटर और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार 1-2 अगस्त की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर, नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत स्थित चंडी दाई मंदिर तथा ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। चंडी दाई मंदिर से नौ देवियों के चांदी के मुकुट, सोने के आभूषण और दान पेटी चोरी कर ली गई थी, जबकि अन्य दोनों मंदिरों से चांदी के छत्र पार कर दिए गए थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और साइबर थाना, नवागढ़ तथा बम्हनीडीह पुलिस को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलेंडन यार्क के मार्गदर्शन में गठित टीम ने घटनास्थलों से जुड़े मार्गों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले।जांच के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर चार युवकों की गतिविधियां सामने आईं। साइबर तकनीक और मैनुअल इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पहले आरोपी गुमराह करते रहे, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि चोरी का पूरा सामान प्रशांत पटेल के घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखा गया था, जहां से पुलिस ने सभी चोरी गए आभूषण और अन्य सामग्री बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत पटेल (23), प्रभात पटेल (18) और परमानंद पटेल (25), सभी निवासी ग्राम घुटिया थाना पामगढ़ शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लाखों रुपये के कर्ज में डूबे हुए थे, जिसके चलते उन्होंने पहले मंदिरों की रेकी की और फिर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में साइबर थाना, नवागढ़ और बम्हनीडीह पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...