निगमबिलासपुर

पानी की जगह नल उगल रहे कीड़े, महापौर के वार्ड में हो रहा यह कमाल

सतविंदर सिंह अरोड़ा

नगर निगम के महानतम कार्यों में से एक कार्य अब यह भी शामिल हो गया है. पहले तो गन्दा पानी आने की शिकायत ही बस मिलती थी किन्तु आज तो हद ही हो गई जब तेलीपारा आर के बूट हाउस गली यानि माननीय महापौर के निवास के पीछे रहने वाले उच्च न्यायलय में कार्यरत शैलेन्द्र सोनी के निवास पर आ रहे निगम के नल के पानी के साथ एक जोंक जैसा कीड़ा भी निकला. उस घर में रहने वालों की स्थिति समझिये की उन्हें कैसा लगा होगा की जिस पानी को अमृत समझ कर वह पी रहे थे उस पाइपलाइन अथवा टंकी में ऐसे ऐसे कितने कीड़े और पनप रहे होंगे. अब आम आदमी कहाँ जाये. आरो के पानी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ख़राब बता ही दिया है और नगर निगम अपने पानी में जीव जंतु छोड़ रहा है. यह पाइपलाइन की खामी है, टंकी की खामी है अथवा कुछ और पर एक बात तो पक्की है की घरों में पानी उबाल कर छान कर पियें.

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...