रतनपुर

निजात अभियान :- 7 किलोग्राम गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… उड़ीसा से मध्यप्रदेश बाइक पर कर रहा था तस्करी, रतनपुर पुलिस ने की घेराबंदी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर के द्वारा बिलासपुर जिले का चार्ज लेते ही माह फरवरी 2023 से अवैध नशे के कारोबार तथा नशा से निजात दिलाने अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रतनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के द्वारा थाना पदभार संभालते ही अवैध शराब कारोबारियो पर कार्यवाही जारी रखतें आज भारी मात्रा में गांजा मोटर सायकल में भरकर रतनपुर होते पेंड्रा मार्ग में जाने की सूचना पर है, थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा थाना से सउनि ओकांर बंजारे के टीम गठित कर उक्त सूचना की तस्दीकी हेतु रतनपुर से लालपुर तक पेंड्रा मार्ग में सिविल टीम में जवान तैनात किया गया, जो प्राप्त सूचना के मुताबिक एक मोटर सायकल लाल रंग का एचएफ डिलक्स में एक व्यक्ति मोटर सायकल मे पीछे में बोरी रखा हुआ, मोटर सायकल काफी तेज रफ्तार में जा रहा था संदेह के आधार पर थाना स्टाफ के घेराबंदी कर घांसीपुर के पास रोककर पूछताछ पर भागने का प्रयाश कर रहा था,

सख़्ती से पूछताछ और तलाशी लेने पर मोटर सायकल में बोरी में रखा हुआ गांजा वजनी 07 कि.ग्रा. होना गया, जिसने अपना नाम किशोर मजूमदार पिता पुलीन मजूमदार उम्र 38 साल निवासी एमव्ही 58 बापन पाली थाना पोडिया जिला मलकानगरी उड़ीसा बताया, मौके पर एनडीपीएस के संपूर्ण कार्यवाही किया गया तथा मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़ीसा से मध्य प्रदेश बिक्री करने हेतु ले जाना बताया । जिसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 07 कि.ग्रा. 01 नग टच विवो मोबाईल , नगदी रकम 500 रू , घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त किया गया आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी..छत्तीसगढ़ में उत्साह पहले गाली-गलौज, फिर ब्लेड से हमला! ससुर ने दामाद के गले पर किया वार, खून से लथपथ युवक पहुंचा अस्पताल बिलासपुर:- गुरु रविदास जयंती पर समरसता संकल्प अभियान, 14 मंडलों के लिए जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी ले... तखतपुर:- बिजली गुल होते ही जलाई चिमनी, नींद में लगी आग और चली गई 70 वर्षीय शाहीन बाई की जान अवैध संबंध, ब्लैकमेलिंग और फिर हत्या की खौफनाक साजिश.... दूध में नींद की दवा देकर गमछे से घोंटा गला, डायल-112 की सूझबूझ से बची युवक की जान... फंदे पर झूलने से पहले पुलिस ने किया रेस्क्यू, पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद, चिल्हाटी में 2.81 लाख की सेंधमारी; लगातार चोरी के बावजूद प... अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस