बिलासपुर

बिलासपुर:- बेटी के आँखों के सामने पिता की लाठी से पीटकर हत्या…. कोनी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतू में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना प्रभारी कोनी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उत्तरा मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात 8,30 बजे के आसपास कोमल खैरवार 40 वर्ष पिता केशव प्रसाद निवासी आवासपारा निरतू का शव नीम के पेड़ के पास सीसी रोड पर पड़ा हुआ मिला है। मृतक के सिर में गंभीर चोट थी तथा सिर से बहा खून जमीन पर फैला हुआ था। सूचना पर कोनी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 66/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की। एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर की गई है। मृतक की पुत्री केशरी खैरवार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ग्राम निरतू निवासी भरत उर्फ छोटू सोनी पिता नारायण सोनी ने उसके पिता को अज्ञात कारणों से डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी भरत सोनी के खिलाफ अपराध क्रमांक 00/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है फिलहाल कोनी पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...