निगमबिलासपुर

बिलासपुर में पानी के लिए हाहाकार, महिलाओं ने बिना सूचना कर दिया चक्का जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार

डेस्क

पानी के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। यह बातें बहुत बार कही, सुनी गई, लेकिन समझ वही सकता है जो पानी की समस्या से दो चार हो रहा हो। बिलासपुर में वैसे तो पिछले पांच-छह सालों से जल संकट नजर आने लगा है ,लेकिन इस साल जल संकट ने जो विकराल रूप धारण किया है वैसा इससे पहले कभी बिलासपुर ने अनुभव नहीं किया। लोग तो परेशान है ही, नगर निगम के अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूले हुए हैं । बिलासपुर में अमूमन सभी वार्डों में पानी की समस्या है लेकिन कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां तो फरवरी-मार्च से ही जल संकट नजर आने लगा था। इन्हीं में से एक है शिव टॉकीज चौक पर पंचशील बुद्ध विहार के पीछे का इलाका। यहां लंबे वक्त से पानी नल से नहीं आ रहा।

लोगों तक किसी तरह टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है और हर बार निगम के अधिकारी और महापौर यहां पहुंचकर आश्वासन देते हैं ।आखिरकार शुक्रवार शाम को यहां के नागरिकों के सब्र का बांध टूट गया और महिलाएं घर के बर्तनों के साथ सड़क पर आ गई। टिकरापारा क्षेत्र के इन लोगों ने शिव टॉकीज चौक पर पूरे परिवार और मटको के साथ चक्का जाम कर दिया। बेहद व्यस्त सड़क होने की वजह से कुछ ही मिनटों में यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्का जाम का फैसला त्वरित लिया गया था, इसलिए न तो नगर निगम और न ही जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। अचानक चक्का जाम की खबर पाकर भागी भागी पुलिस यहां पहुंची, लेकिन महिलाएं किसी का सुनने को तैयार ही नहीं थी । महिलाओं ने अपनी शिकायत बताते हुए कहा कि वार्ड का पार्षद उदय मजूमदार लोगों की सुनता ही नहीं। पिछले तीन-चार महीने से यहां पानी नहीं आ रहा । टैंकर के भरोसे घर का काम निपटाना संभव नहीं । इसलिए टैंकर की बजाय यहां नया बोर खोदने की मांग की जा रही है। पुलिस ने अपनी कोशिश से आंदोलनकारियों को मनाने की चेष्टा की, लेकिन आंदोलनकारी टस से मस ना हुए। बाद में यहां सिटी मजिस्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने टैंकर की व्यवस्था कर फौरी राहत दिलाई , लेकिन यहां के नागरिक पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट ने महिलाओं से बात कर कहा कि उन्हें चक्का जाम और समस्या की सूचना नहीं दी गई थी । अब उन्हें जानकारी मिल चुकी है, इसलिए वे निदान की कोशिश करेंगे। शिव टॉकीज चौक पर बिल्कुल शाम के वक्त नागरिकों और महिलाओं द्वारा चक्का जाम किए जाने से यहां अफरातफरी की स्थिति बन गई और चारों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। शाम को दफ्तर से घर लौटने वाले लोग खासे परेशान हुए, लेकिन यहां के लोग पिछले 3 महीने से जिस तरह परेशान हैं उसके आगे तो यह परेशानी कुछ भी नहीं।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...