बिलासपुर

कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

उदय सिंह

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरखेना में कूलर से करंट लगने के कारण 16 वर्षीय नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब नाबालिग कूलर के ऊपर रखा पानी से भरा गिलास उठाकर पानी पीने जा रहा था। अचानक कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार, हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरखेना में दशगात्र कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अहिवारा निवासी अश्वनी दास अपने बड़े बेटे केवल दास और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खरखेना पहुंचे थे। रविवार को दशगात्र कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार के अन्य सदस्य वापस अपने गांव लौट गए, जबकि 16 वर्षीय केवल दास वहीं रुक गया था।बताया जा रहा है कि बुधवार शाम घर में कूलर चल रहा था। कूलर के ऊपर पानी से भरा गिलास रखा हुआ था। केवल जैसे ही पानी पीने के लिए गिलास उठाने पहुंचा, वह अचानक कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।महज 16 साल की उम्र में केवल की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए परिवार के लिए यह हादसा जिंदगी भर का गहरा दुख छोड़ गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी