रायगढ़

चरित्र पर शंका करने वाले कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को उतारा मौत के घाट….लकड़ी के पाटी से की हत्या

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़– चरित्र शंका में अपनी बेटी को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी पिता को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौंराभांठा का है। जहा रहने श्याम कुमार राठिया ने 15 फरवरी को लकड़ी के पाटी से अपने बेटी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना पाकर जब तमनार पुलिस जांच में पहुंची तो पता चला कि आरोपी श्याम कुमार की पत्नी का वर्ष 2005 में निधन हो गया है । वह अपनी लड़की बाहतरीन राठिया के साथ रहता था। आरोपी काफी दिनों से कोई काम नहीं कर रहा है । आरोपी श्याम राठिया का कहना है कि उसकी लड़की उसे घर से कहीं जाने नहीं देती थी और लंबे समय तक किसी से फोन पर बात करती रहती थी।

जिसको लेकर आरोपी अपनी बेटी के खिलाफ मलाल रखता था। इसी बीच 15 फरवरी की शाम लड़की सोफे में बैठकर किसी से बात कर रही थी। जिसे आरोपी श्याम राठिया ने खाना बनाने कहा जिसपर युवती अपने पिता को उल्टा जवाब देकर वहा से चले गई। जिससे गुस्साए पिता ने लकड़ी के पाटी से युवती पर हमला कर दिया। जिसे उसकी मौके पर ही मौत हों गई है। इधर मामले में बुधवार को तमनार पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी गिरफ्तारी एवं संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, ASI खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक देव राठिया, आरक्षक अनूप मिंज, भीष्म देव सागर, प्रेमसाय की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी,