क्राईमलोरमी

बहू को बनाना चाहते थे साकी, शराब बेचने से मना किया तो खिला दिया चूहा मारने की दवा

आकाश दत्त मिश्रा

भारतीय परंपराओं में घर की बहू को घर का मान समझा जाता है। उसे इज्जत मानकर उसकी पूरी सुरक्षा की जाती है , लेकिन इसी समाज में ऐसे भी लोग हैं जो अपनी ही बहू को जरायम पेशा में उतारने की मंशा रखते हैं और अपनी मंशा ना पूरी होने पर किसी भी हद तक जा सकते हैं । ऐसा ही कुछ हुआ लोरमी में।
12 दिन तक सिम्स में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार समा दिवाकर ने हमेशा के लिए आंखें मूंद ली। समा की जान क्यों गई, यह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ग्राम उसलापुर के रहने वाले देशराज डेहरिया की बेटी समा दिवाकर का विवाह ग्राम फुलवारी कला के दीपक दिवाकर के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष द्वारा शुरू से ही कम दहेज लाने की बात पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। जिसके बाद समा के पिता ने एक मोटरसाइकिल भी खरीदकर उन्हें दिया था लेकिन इससे भी दहेज लोभियो का लालच कम नहीं हुआ ।

असली मुसीबत तो कुछ और भी थी। दरअसल समा के पति और सास-ससुर सभी अवैध शराब का धंधा करते थे और वह चाहते थे कि उनकी बहू भी उनके कारोबार में हाथ बटाए। अपनी बहू को शराब बेचने और ग्राहकों को शराब परोसने के लिए राजी करने के लिए ससुराल पक्ष ने साम-दाम-दंड-भेद की सारी नीति अपनाई लेकिन समा ने शराब बेचने से साफ मना कर दिया। इसी विवाद की वजह से समा अपने पति को छोड़कर मायके भी आ गई थी लेकिन फिर सामाजिक बैठक के बाद वह ससुराल लौटी तो एक बार फिर उस पर शराब बेचने और परोसने ने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।

लेकिन इस बार भी समा ने साफ इंकार कर दिया। इसी बीच 8 जून को समा के पिता को सूचना मिली कि उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं है। पिता भागे भागे लोरमी पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी की हालत बेहद खराब है। जब वे उसे लेकर मुंगेली जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी ने जहर खाया है। इस बीच उसकी हालत को देखते हुए उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। रास्ते में समा को होश आया तो उसने अपने पिता को बताया कि शराब बेचने से इनकार करने पर उसके पति और सास-ससुर ने उसे चूहा मारने की दवा खिला दी है। करीब 12 दिन तक समा का इलाज सिम्स में चलता रहा लेकिन आखिर जिंदगी हार गई। समा के पिता देशराज डेहरिया का आरोप है कि उनकी बेटी के हाथ पर साथ जगह कटे का निशान है ।

ब्लेड से उसके हाथ को काटा गया है।जो यह साबित करता है कि दहेज और शराब बेचने के नाम पर उसकी 24 वर्षीय बेटी को किस तरह ससुराल पक्ष ने प्रताड़ित किया है । समा की मौत के बाद उसके पिता ने लालपुर थाने पहुंचकर मृतिका के पति दीपक ,ससुर राजकुमार और सास प्रभा के अलावा ननद मिन्नी दिवाकर के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है ।यह घटना अपने आप में बेहद अनोखा है । शराब बेचने के लिए पहले तो बहू को मजबूर किया गया और उसके इंकार करने पर उसे चूहा मारने की दवा खिलाकर उसकी जान ले ली गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...