बिलासपुर

हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक, ऋषभ चतुर्वेदी

उदय सिंह

बिलासपुर – आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवान शहीद दीपक उपाध्याय के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट की और उन्हें सम्मानपूर्वक राष्ट्रध्वज तिरंगा भेंट किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद दीपक उपाध्याय के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत सदैव राष्ट्र की प्रेरणा बने रहेंगे।

उनका त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक नहीं, बल्कि उन वीर सपूतों के त्याग, समर्पण और बलिदान का भी प्रतीक है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शहीद परिवारों का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन है।

ऋषभ चतुर्वेदी ने सभी नागरिकों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करें।इस अवसर पर शहीद दीपक उपाध्याय के पिता केशव उपाध्याय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी, जिला महामंत्री अंकुर सिंह, जिला कार्यालय मंत्री यश गौरहा, मंडल अध्यक्ष शरद खैरवार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता साहू, मंडल महामंत्री प्रवीण यादव, सृजन मिश्रा, अरुणिमा तिवारी एवं रिंकू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज... 1.80 लाख में मां ने ही बेच दिया अपना कलेजे का टुकड़ा.. पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद हुआ 10 माह का मास... कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव