बिलासपुर

दर्दनाक सड़क हादसा:- अनियंत्रित वेगनआर ने बाइक सवारों को मारी ठोकर.. उसलापुर ब्रिज से नीचे गिरे 2 महिलाएं 3 की मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सकरी थाना क्षेत्र के उसलापुर ओवरब्रिज में बिलासपुर की ओर से जार रही एक वेगनआर कार ने बाइक सवार 3 लोगों को ठोकर मार दी, जिससे बाइक चालक तो वही ब्रिज पर ही तड़पता रहा लेकिन बाइक में सवार दो महिलाएं ब्रिज से नीचे गिर गई, आनन फानन में तीनों को सिम्स पहुँचाया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय नगर निवासी मोहम्मद आमिर सिद्दीकी केटरिंग का व्यवसाय करते है, जिन्हें कल चैतन्य वाटिका उसलापुर में काम मिला था, रात 1.50 बजे के लगभग सभी मज़दूर अपने अपने वाहन से शहर लौट रहे थे, जिनमें खाना बनाने वाले मोहम्मद बशीर खान सीडी डीलक्स वाहन क्रमांक CG-10-EK-6650 में दो महिला मजदूर कुमत बाई बरवे और रंजीता बंजारे को बैठाकर तालापारा उनके घर छोडने जा रहा था

उसलापुर ओवर ब्रिज के उपर पहुचे ही थे कि बिलासपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की वेगानार कार CG-10-Z-1804 का चालक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बशीर खान के मोटर सायकल को जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त हुई कि बाइक में बैठी दोनों महिलाएं ब्रिज से नीचे गिर गई थी,

वही चालक बशीर ब्रिज पर ही पड़े तड़प रहे थे, सूचना मिलते ही तीनो को हॉस्पिटल पहुँचाया गया, लेकिन तीनो की मौत हो गई। मामले में सकरी पुलिस

ने वेगनआर कार क्रमांक CG-10-Z-1804 के चालक अमन तिवारी के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...