रतनपुर

सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया देवी मंदिर रतनपुर में कल से शुरू होंगे गुप्त नवरात्र , इन नव दिनों में की जाएगी विशेष आराधना ,,

जुगनू तंबोली

रतनपुर-हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। गुप्त नवरात्रि में सात्विक और तांत्रिक पूजा की जाती है। इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 2 फरवरी बुधवार से शुरू हो रहे हैं, जो कि 10 रातीख को समाप्त होंगे।
साल भर में कुल 4 बार नवरात्रि आते हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा माघ और आषाढ़ मास में भी नवरात्रि मनाई जाती हैं। इन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र को सिद्ध करने वाली माना जाता है। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक महाविद्याओं को भी सिद्ध करने के लिए मां दुर्गा की उपासना की जाती है।

सिद्ध शक्तिपीठ श्री महामायादेवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर
माघ (गुप्त) नवरात्रि

1. माघ शुक्ल 1 बुधवार दिनांक 2 फरवरी 2022 प्रातः 06.30 बजे से घटस्थापन, ज्योतिकलश प्रज्ज्वलन, देवी षोडशोपचार पूजन, दुर्गासप्तशती आदि पाठ
2. माघ शुक्ल 8 बुधवार दिनांक 9 फरवरी 2022 प्रातः 6:00 बजे से यज्ञवेदी पूजन महाष्टमी पूजन, हवन, पूर्णाहूति एवं यज्ञशान्ति पुष्पान्जलि आशीर्वाद।
3 माघ शुक्ल 9 गुरुवार दिनांक 10 फरवरी 2022 महानवमी पूजन पूर्वान्ह 11.00 बजे राजसी नैवेद्य, कन्याभोज, ब्रह्मभोज, गुप्त नवरात्रि विर्सजन।
कोविड गाइड लाइन अनुशासन का पालन करते हुए आप आमंत्रित है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज...