बिलासपुर

कमरे में मिली संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहरा में बीती रात एक नवविवाहिता की लाश कमरे में मिली है, घर वालों का कहना है कि मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जिसे बचाने की

कोशिश में उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी, वही अन्य इस मामले को संदिग्ध बता रहे है, क्योकि मृतिका के हाथ और गले मे चोट के निशान है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रेशमा पटेल उम्र 19 वर्ष पति रोहित पटेल के साथ यहाँ रहती थी, जो मोपका की निवासी थी, बताया जा रहा है कि मृतिका रेशमा और रोहित ने प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से वह साथ रहते, लेकिन बीती रात उनके बीच ऐसा क्या हुआ कि मृतिका को फांसी लगानी पड़ी या इसके मामले में कुछ और ही पहलू है। फ़िलहाल सीपत पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, वही फॉरेंसिक टीम ने कमरे का जायजा लेकर आवश्यक सुराग एकत्र कर लिए है, मामले में आगे की जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़