बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- संक्रमण के स्तर में हुई बढ़ोत्तरी…. फिर मिले 70 से अधिक नए मरीज

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गुरुवार को न्यायधानी में कोरोना के 79 नए मरीजो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे 76 मरीज बिलासपुर जिले के है। बाकि 3 मरीज दीगर जिले के रहने वाले है। जिले से चिन्हित किए गए पॉजिटिव मरीजो में सबसे अधिक 46 मरीज शहरीय इलाको के है। जबकि 30 मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले है। जिनके साथ अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या 17449 हो गई है। आपको बता दे पॉजिटिव मरीजो में गुरुवार को मेडिकल स्टाफ,एनटीपीसी कर्मी,रेलवेकर्मी, निजी स्वास्थ्य कर्मचारी सहित कोरोना के चपेट में आए है। यह सभी मरीज एनटीपीसी,तखतपुर, कोटा, बिल्हा, मस्तूरी,नेहरू नगर, व्यापार विहार, आसमां सिटी, शुभम विहार, सकरी, ओमनगर जरहाभाठा, गोंड़पारा, मोपका, हर्ष किगडम सरकंडा, हाउसिग बोर्ड कालोनी चिल्हाटी, उसलापुर, अयोध्या नगर, तारबाहर, रेलवे कालोनी, ओम गार्डन नेहरू नगर, तारबाहर, नूतन कालोनी, क्रांति नगर, हेमूनगर, तिफरा, लिगियाडीह, तेलीपारा रोड, राजेंद्र नगर, विनोबा नगर, विवेकानंद कालोनी, यदुनंदन नगर सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। इधर जिले में बीते 24 घन्टो में 68 मरीजो का डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से जंग लड़ने वाले मरीजो की संख्या बढ़कर 16238 हो गई है। जबकि अब भी 940 मरीज जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

एक मरीज की टूटी सांसे,,कोरोना का प्रकोप अब भी जिले में बरकरार..

जिले में कोरोना का आतंक अब भी जारी है। जिसके जद में आने वाले मरीजो में से रोजाना ही अधिक्तर दम तोड़ रहे है। इसी कड़ी में गुरुवार को एक और मरीज की मौत हुई है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मारने वाले मरीजो की संख्या 271 हो गई है। बताया जा रहा है। बीते दिनों ही तबीयत बिगड़ने पर तिफरा निवासी 52 वर्षीय महिला को इलाज के लिए अपोलो हॉस्पिटल एडमिट कराया गया था। जहाँ इलाज के दौरान गुरुवार को सुबह 11 बजे संक्रमित महिला की मौत हो गई।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...