खेलरेलवे

अखिल भारतीय रेलवे स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा बिलासपुर ,16 टीम लेगी प्रतियोगिता में हिस्सा

आलोक

स्कूल स्तर पर भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी प्रतियोगिता सुब्रतो कप टूर्नामेंट के लिए टीम का चयन स्कूल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता से की जाती है। सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता है। यह प्रतियोगिता हर साल एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी के नाम पर आयोजित होती है। 1960 से आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में स्कूल स्तर के फुटबॉल खिलाड़ी उभर कर सामने आते हैं। इसी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के मकसद के साथ एक बार फिर पांचवी अखिल भारतीय रेलवे स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस बार मेजबानी बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को हासिल हुई है । 30 जून से लेकर 7 जुलाई तक चलने वाली प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिन्हें चार चार पूल में बांटकर लीग और नॉक आउट पद्धति से मैच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 27 मैच होंगे, जिनका आयोजन नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट मैदान और सेकरसा ग्राउंड में होगा। जिसकी तैयारी की जा रही है।

बिलासपुर में भारतीय फुटबॉल महासंघ के अधीन होने वाली पांचवी अखिल भारतीय रेलवे स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप 2019 प्रतियोगिता के दौरान भारतीय रेलवे के प्रत्येक जोन के रेलवे स्कूल की टीमें भाग लेंगी। जिनमें से सर्वश्रेष्ठ टीम का चयन किया जाएगा ।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही चैंपियनशिप की तैयारी के मकसद से एक शिविर का भी आयोजन होगा। मंडल रेल प्रबंधक और मंडल खेल संघ के अध्यक्ष आर राजगोपाल और उपाध्यक्ष सौरव बनर्जी के मार्गदर्शन में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर खासी तैयारी की गई है। बिलासपुर पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है ।साथ ही पूरे वक्त उन्हें चिकित्सकीय सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि खिलाड़ी बेफिक्र होकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

मंगलवार को इस प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रतियोगिता की जानकारी दी गयी और उम्मीद जताई गयी कि हर बार की तरह इस बार भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बेहतर मेजबानी कर पाएगा और यहां के खिलाड़ी भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर आगामी सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...