क्राईम

घर में हो गई चोरी , फिर जब लगा चोर का पता तो भाई के उड़ गए होश , निकली बहन चोर

डेस्क

कई मर्तबा ऐसा कुछ हो जाता है कि रिश्तो पर से ही भरोसा उठने लगता है। किसे अपना कहें, किसे पराया, समझ नहीं आता। ऐसा ही कुछ हुआ हिर्री थाना क्षेत्र में रहने वाले कैलाश प्रजापति के साथ। उनके घर अचानक बड़ी चोरी हो गई। घर में सोने चांदी के जेवर के साथ चोर 2 मोबाइल भी ले गए। इसकी शिकायत उन्होंने हिर्री थाना में दर्ज कराई तो पुलिस जांच में जुट गई। मामले में साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया ।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तिफरा में रहने वाला राम प्रसाद जायसवाल चोरी का मोबाइल बिक्री करने का प्रयास कर रहा है। सूचना पाकर साइबर सेल की टीम ने राम प्रसाद जायसवाल को धर दबोचा। जिसके पास से चोरी का मोबाइल तो मिला ही साथ ही सोने चांदी के जेवर भी उससे बरामद हुए। जब इस संबंध में उससे पूछताछ की गई तो उसने हैरान करने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि पिछले दिनों कैलाश प्रजापति के घर में जो चोरी हुई थी वो किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही बहन कुसुम प्रजापति ने की थी। जब कुसुम प्रजापति से इस संबंध में पूछताछ की गई तो वह पुलिस पूछताछ में टूट गई और अपना अपराध कबूल कर लिया ।दोनों आरोपियों के पास से चोरी गए दो मोबाइल के साथ ही सोने चांदी के जेवर भी पुलिस को हासिल हो गए हैं।

जिनकी कुल कीमत 80, 000 रुपये आंकी गई है । परिवार भी हैरान है कि वह चोरी का खुलासा होने पर खुश हो या दुखी। एक तरफ चोरी का माल बरामद हुआ है ,तो वही खुद की बहन चोर निकली है, जिसे अब हवालात की हवा खानी पड़ेगी। प्रजापति परिवार का तो विश्वास ही डोल गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...