बिलासपुर

62 लाख के निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे मंत्री ने महिलाओं से किया अगली बार साथ में जिमी कांदा की भाजी खाने का वादा

डेस्क


लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम घुरू में 62 लाख रूपये की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेहतर ढंग से कार्य करते हुए बिलासपुर को प्रदेश में अग्रणी जिला बनाएंगे।
कार्यक्रम मंे प्रभारी मंत्री द्वारा ग्राम घुरू में निर्मित 17 लाख की लागत का राजीव गांधी सेवा केन्द्र, 11 लाख की लागत के दो सामुदायिक भवन, सूर्यवंशी सामुदायिक भवन, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 10.40 लाख रूपये के लागत के 4 सीसी सड़क, 8.92 लाख रूपये के लागत का व्यावसायिक परिसर, स्कूल में किचन शेड निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, ग्राम में नाली निर्माण सहित सूर्यवशी श्मशान मार्ग में सीसी सड़क और एक अन्य सीसी सड़क का लोकार्पण किया।

श्री साहू ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रभारी मंत्री के हैसियत से पहली बार बिलासपुर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के विकास में वे किसी तरह की कमी नहीं होने देंगे। क्षेत्रीयविधायक एवं ग्राम के सरपंच द्वारा विभिन्न मांग एवं समस्याओं को ध्यानाकर्षित कराये जाने पर श्री साहू ने कहा कि इस संबंध में कलेक्टर से चर्चा कर करेंगे। विकास के लिये ज्यादा से ज्यादा राशि उपलब्ध करायी जायेगी। उन्हांेने गांवों की महिलाओं से कहा कि अगली बार जब वे आयंेगे तो उनके हाथों का बना हुआ जिमीकांदा की सब्जी और भाजी भात खायेंगे।

तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गांव की समस्या के निराकरण और क्षेत्र का विकास उनकी पहली जिम्मेदारी है। जिसका वे निर्वहन करने के लिये प्रतिबद्ध है। ग्राम के सरपंच श्री राजकपूर सूर्यवंशी ने स्वागत भाषण दिया। आभार प्रदर्शन श्री आशीष सिंह ठाकुर ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
तलवार लेकर ढाबा संचालक का उत्पात... बीच-बचाव करने पहुंचे ट्रक चालकों से मारपीट, वाहन में तोड़फोड़ बिलासपुर:- करंट ने फिर ली एक महिला की जान... किचन के शेड में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से हुई म... जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्...