धर्म -कला-संस्कृतिराष्ट्रीय

राजधानी में हुआ पांचवें छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन, 527 जोड़ों ने करवाया रजिस्ट्रेशन

डेस्क

कहते हैं रिश्ते स्वर्ग में तय होते हैं लेकिन फिर भी इस गांठ को इसी दुनिया में जोड़ा जाता है ।पहले यह काम बड़े बुजुर्ग और रिश्तेदार किया करते थे लेकिन धीरे-धीरे उनकी सहभागिता कम होती जा रही है। इसलिए समाज को आगे आना पड़ रहा है। आमतौर पर समृद्ध और विकसित सिक्ख समाज में भी परिचय सम्मेलन के माध्यम से विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है । पिछले 4 वर्षो की तरह इस बार भी पांचवें छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन राजधानी रायपुर में रायपुर इन भवन में किया गया। सभी प्रदेशों के गुरुद्वारा कमेटी के सहयोग से आयोजित इस युवक युवती परिचय सम्मेलन में एक तरफ जहां अविवाहित युवक-युवतियों को आपस में मिलने जुलने का अवसर दिया गया, वहीं विधवा, विधुर , तलाकशुदा युवती, युवक के लिए भी अवसर प्रदान किया गया। यही वजह है कि देश भर से यहां नए रिश्तो के लिए संभावित जोड़े पहुंचे। यहां 527 विवाह योग्य युवक-युवतियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस युवक युवती परिचय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश ,महाराष्ट्र, उड़ीसा , दिल्ली और पंजाब से भी नए रिश्तो के लिए अभिभावक और युवक-युवती पहुंचे । यहां आपस में बातचीत कर और एक दूसरे को समझ कर भावी रिश्ते की नींव डाली गई। उम्मीद की जा रही है कि इस परिचय सम्मेलन से परिचय प्राप्त करने के बाद कई जोड़े आने वाले दिनों में परिणय सूत्र में आबद्ध होंगे। इस खास मौके पर आयोजन समिति द्वारा देशभर के गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रमुखों का सम्मान किया गया। वहीं इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के बिलासपुर जोन प्रमुख चरणजीत सिंह गंभीर को भी उनके विशेष सहयोग और सक्रियता के लिए खास तौर पर सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया ।इस मौके पर बड़ी संख्या में प्रदेश के सिक्ख समाज के लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...