क्राइमरतनपुर

अमरकंटक से दर्शन कर खुशी खुशी लौट रहा था परिवार , फिर अचानक वह हो गया जिसकी किसी ने नहीं की थी कल्पना

डेस्क

अमरकंटक से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में 3 यात्री घायल हो गए। बिलासपुर शुभम विहार में रहने वाले तिवारी परिवार के सदस्य अमरकंटक घूमने गए थे। शाम के वक्त अमरकंटक दर्शन कर वे सभी कार से लौट रहे थे।

उनकी कार बेलगहना चौकी क्षेत्र में छतौना के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद पेड़ से जा टकराई । इस हादसे में 17 वर्षीय निधि तिवारी,42 साल की विभा तिवारी और 19 वर्ष की निष्ठा तिवारी को चोट आई है। शुभम विहार मैं रहने वाले तिवारी परिवार के सदस्यों के दुर्घटना में घायल होने की सूचना अन्य परिजनों ने डायल 112 को दी। जिनके द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया ।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बिलासपुर सिम्स रिफर कर दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब... बिलासपुर के दुर्गा पंडाल में चेन स्नैचिंग! आरती के बीच महिला के गले से डेढ़ तोले का सोने की चेन पार, सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म...