क्राईमरतनपुर

पुरानी रंजिश में एक दूसरे के खिलाफ कर दी छेड़खानी की रिपोर्ट, पुलिस भी पशोपेश में

डेस्क

रतनपुर थाने में रात के वक्त लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर छेड़खानी का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष में ने भी ऐसी ही कुछ कहानी सुना दी। जिसके बाद पुलिस की मुश्किलें और बढ़ गई । क्षेत्र में रतनपुर क्षेत्र के ग्रामीण अंचल मोहतरायी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में पहुंचकर भी हंगामा मचाया और एक दूसरे के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस पर रिपोर्ट लिखने के लिए दबाव बनाने लगे।

आरोप लगाने वाले एक पक्ष का दावा है कि लक्ष्मी सूर्यवंशी के साथ गांव में ही रहने वाले वीरेंद्र, जग्गू और राजेश नाम के तीन भाइयों ने मिलकर शराब के नशे में बिना वजह गाली-गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। शाम को जब महिला के परिवार में पुरुष सदस्य घर लौटे तो उसने इसकी जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद महिला के परिजनों ने वीरेंद्र, जग्गू और राजेश के पास जाकर उनसे गाली गलौज देने से मना किया। जिस पर तीनों ने मिलकर सूर्यवंशी परिवार की पिटाई कर दी।

वहीं आरोपी वीरेंद्र सूर्यवंशी की पत्नी सुकुता बाई ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी देवरानी के साथ दिशा मैदान के लिए गए हुई थी । तभी पीछे से सुनील सूर्यवंशी मोटरसाइकिल में आया और उन्हें परेशान करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया और उसके पति उन्हें समझाने के लिए पहुंचे तो उनके बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया है लेकिन कहानी अलग अलग है। पुलिस को पता चला है कि असल में दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है और आए दिन किसी न किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ करता है ।

आपसी मारपीट में घर की महिलाओं को ढाल बनाकर एक दूसरे के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, इसीलिए पुलिस मामले में जांच कर रही है और फिलहाल उसने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। लेकिन दोनों पक्षों में हुए विवाद की वजह से रात में रतनपुर थाने में महिला और बच्चों समेत लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और हंगामे की स्थिति बनी रही।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...