छत्तीसगढ़रतनपुर

सेंदरी कटघोरा नवनिर्मीत सड़क मार्ग के लिए मिट्टी मुरूम का अवैध उत्खनन,कोई कार्रवाई नही

सत्ता और सरकार बदल चुकी है लेकिन अधिकारियों और ठेकेदारों के काम करने का ढंग अब भी वही है।

बिलासपुर उदय सिंह

रतनपुर सेंदरी -कटघोरा निर्माणाधीन मार्ग में ठेकेदार अपनी मनमानी कर शासन को चुना लगा रहे हैं. यहां मार्ग निर्माण के लिए मिट्टी -मुरूम की व्यवस्था अवैध उत्खनन से की जा रही है .अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह ना तो सरपंच की सुन रहा हैं और ना ग्रामीणों के विरोध का ही उस् पर कोई असर हो रहा है .सेंदरी से कटघोरा के लिए इन दिनों सड़क बनाने का काम जारी है. निर्माण कार्य का ठेका जिस कंपनी को मिला है ,वह चोरी की मिट्टी और मुरूम से ही सड़क बना रहा है .ठेकेदार के कर्मचारी रात के अंधेरे में मदनपुर गांव के तालाबों को जेसीबी से खोदकर मुरूम और मिट्टी की व्यवस्था कर रहे हैं. अवैध रूप से तालाब की खुदाई कर 13 फीट से गहरा गड्ढा बना दिया गया है, जिसमें गिरकर मवेशी घायल हो रहे हैं. ग्रामीण भी इन हरकतों से परेशान है लेकिन शिकायतों के बावजूद ना तो खनिज विभाग और ना ही राजस्व विभाग द्वारा किसी तरह की कार्यवाही की गई है. इससे ग्रामीण मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा मदनपुर के चौघड़िया तालाब और नया तालाब को बिना किसी इजाजत के अवैध रूप से खोद डाला गया है. खनिज विभाग, राजस्व विभाग यहां तक कि सरपंच से भी अनुमति लेना जरूरी नहीं समझा गया। ग्राम पंचायत सरपंच वीरेंद्र साहू का आरोप है कि ठेकेदार गुंडागर्दी कर रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर तालाब से मिट्टी की खुदाई कर आ रहा है. जिसकी शिकायत उन्होंने कलेक्टर और खनिज विभाग के साथ जनदर्शन में भी किया है, मगर अभी तक किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं हुई है जबकि अवैध उत्खनन कर शासन को लाखों का चूना लगाया जा रहा है ।

मदनपुर गांव में करीब महीने भर से यह खेल जारी है. अब तक 1000 से अधिक हाईवा मिट्टी और मुरूम का उत्खनन ठेकेदार कर चुके हैं और जिम्मेदार विभाग कुंभकरणी नींद में सो रहा है . ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का मौके पर नहीं आना ही यह साबित करने को काफी है कि ठेकेदार और उनके बीच मिलीभगत है .विभागों में वर्षों से जमे अधिकारी अपने चहेते ठेकेदार के लिए कानून और नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं .नियमों की किसी को परवाह नहीं और न हीं ग्रामीणों की परेशानी का ।सब कुछ शासन के नाक के नीचे चल रहा है और किसी को कोई खबर ही नहीं ।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...