बिलासपुर

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे..

भुवनेश्वर बंजारे

हिर्री– नाबालिगों को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पकड़ने में हिर्री पुलिस को सफलता मिली है जहां दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों को पकड़ प्रार्थी परिवार को बालिकाओं को सुपुर्द किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 8 अगस्त को हिर्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रार्थी परिवार ने थाने में आकर अपनी नाबालिग बालिका के गायब होने की शिकायत दर्ज की थी। जिसको लेकर हिर्री पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की नाबालिग बालिका बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पेण्डरवा में देखी गई है जिस पर हिर्री पुलिस ने टीम बनाकर कुलेश्वर निर्मलकर के घर छापेमारी की कार्रवाई की। जहां आरोपी के घर से नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है।

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में ग्राम खरकेना निवासी कार्तिक राम मनोहर के घर से कुछ दिन पूर्व अपहरण हुई बालिका को बरामद किया गया है। बताया जा रहा है दोनो ही मामलों में आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर घर से ले गए थे। जहाँ उनके साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया। उक्त मामलों में फिर भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है वही बालिकाओं को उचित उपचार के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...