कोरबा

सूचना मिलते ही बंद कराया बोरवेल,गजरा बस्ती बाकीमोगरा में बोरवेल खुला होने की मिली थी सूचना

दुर्गेश मरावी

कोरबा –विगत दिनों जिला जांजगीर के ग्राम पिहरीद में बालक राहुल साहू के बोरवेल में गिरकर फंसने एवं 105 घंटे तक चले मैराथन रेक्यू ऑपरेशन को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है साथ ही आम जनता से अपील किया गया है कि जहां कहीं पर भी बोरवेल खुले हों या कुएं खतरनाक जिसमें बाड़ नहीं लगा हो ऐसे बोरवेल एवम कुएं को चिन्हित कर उन्हें तत्काल बंद करें या सुरक्षित करें । साथ ही इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कोरबा को दें ।

भोजराम पटेल को सोशल मीडिया के माध्यम सूचना मिला की वार्ड नंबर 67 गजरा बस्ती थाना बाकीमोगरा क्षेत्र में एक बोरवेल काफी लंबे समय से खुला हुआ है जिसमें दुर्घटना होने की आशंका है । इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए श्री भोजराम पटेल द्वारा कोरबा से पुलिस तुंहर द्वार टीम को मैकेनिक के साथ मौके पर भेजा और बोरवेल को बंद करवाया । भोजराम पटेल द्वारा जिले वासियों से अपील किया गया है कि जहां कहीं पर भी बोरवेल या कुआं खतरनाक अवस्था में खुले हुए हैं उन्हें स्वयं बंद करवा दें या पुलिस को सूचना दें ताकि उन्हें बंद कराकर पिहरीद जैसे घटना की पुनरावृत्ति से रोका जा सके ।

यह कोरबा जिला नगर निगम क्षेत्र 67 वार्ड जंगल साईड शिवालय मोहल्ला मैं है पिछले वर्ष जब पूर्ण लॉकडाउन था तो 15 अप्रैल को निगम के कर्मचारी आकर निकाल एचसीकर ले गए इसमें समर्सिबल पंप लगा हुआ था पूरे मोहल्ले वाले का गुजर-बसर इसी बोर से होता था जब समर्सिबल पंप को निगम कर्मचारी निकाल कर ले जा रहे थे तो कुछ मोहल्ला वाले ने इस पर आपत्ति जताई तो निगम कर्मचारी यह कहने लगे इसमें में खराबी है चेक करेंगे उसके बाद लाकर लगा देंगे पर अभी तक नहीं लगा है पूरे गर्मी में मोहल्ला वाले पानी से परेशान थे जो कर्मचारी निकाल कर ले गए थे उनसे बात किए तो बोले स्टोर में जमा कर दिए हैं जब साहब बोलेंगे तब लाकर लगा देंगे 1 वर्षों से ज्यादा हो गए हैं अभी तक नहीं लगा है ।।

error: Content is protected !!
Letest
पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में...