सीपत

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला…केस वापस लेने बना रहे थे दबाव, प्रार्थी ने जहर खाकर की आत्महत्या

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – जमीन विवाद को लेकर आरोपी की दबंगई से घबराएं प्रार्थी ने 5 दिसंबर 2022 को मौत को गले लगा लिया। जिसको लेकर सीपत पुलिस ने मामला दर्ज होने के चंद घंटों में ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहरा निवासी अरविंद जगत और आरोपी रतनसिंह सिदार के बीच जमीन संबंधी विवाद है जिसके कारण अरविंद जगत के द्वारा आरोपी के विरूध्द व्यवहार न्यायालय बिलासपुर में केस किया गया था। जिसे वापस लेने के लिए बार-बार आरोपी द्वारा दबाव बनाकर मारने की धमकी देते रहता था। जिससे प्रताड़ित व दुखी होकर अरविंद जगत ने
5 दिसंबर 2022 को ग्राम मोहरा स्थित बाड़ी के झोपड़ी मे कीटनाशक जहर सेवन कर लिया।

जिसे आनन-फानन में सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां कुछ घंटों में ही उसकी मौत हो गई।, इधर घटना के बाद सीपत पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो उन्हे मृतक द्वारा आत्म हत्या करने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट मिला। जिसमे उसने अपने मौत के पीछे की वजह जमीन विवाद को बताते हुए आरोपी रतन सिंह सिदार को दोषी ठहराया। हफ्तों चली जांच के बाद पुलिस ने उक्त आत्महत्या की घटना को लेकर आरोपी रतन सिंह सिदार को दोषी पाया। जिसपर पुलिस ने आरोपी रतन सिंह सिदार के खिलाफ मामला दर्ज कर तत्काल गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह... शराब के नशे में हैवान बना पति! पत्नी पर तारपीन तेल डालकर लगाई आग, 36 घंटे में रायपुर से गिरफ्तार VIDEO:- मल्हार के कनकन कुएं में समाया ईश्वर यादव, दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में च्वाइस सेंटर संचालकों के क्यूआर कोड से 25 लाख की ठगी...दो आरोपी गिरफ्तार, 9 जिलों के करीब 45 संचालको... मल्हार:- साइबर ठगी की रकम खपाने में इस्तेमाल हो रहा था बैंक खाता, पांच शिकायतों के बाद पुलिस ने दर्ज...