रतनपुर

महामाया मंदिर का कर्मचारी भी निकला कोरोना पॉजिटिव, कार्यालय को सील कर किया जा रहा सेनेटाइज….नगर में मचा हड़कंप

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- शुक्रवार को मां महामाया मंदिर में कार्य करने वाले एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने की सूचना मिलते ही मंदिर कार्यालय को सील कर दिया गया है, वही परिसर को सेनेटाइज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर भेड़िमुड़ा में रहने वाले 56 वर्षीय कर्मचारी की जांच 5 अगस्त को सामुदायिक भवन में की गई थी, जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है। जिसके बाद अब मरीज के संपर्क में आने वालों में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि सेम्पल देने के बाद हालांकि कर्मचारी मंदिर नही जा रहा था, लेकिन वह इसके पहले कितने लोगों से मिला होगा और सेम्पल देने के बाद इस 3 दिनों में उसके परिजनों सहित कितने संपर्क में आये है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। बहरहाल इस केस में एक लापरवाही भी सामने आई है, क्योकि सेम्पल लेने के बाद संदिग्ध को होम आइसोलेशन में नही भेजा गया था, जो लगातार अन्य लोगों के संपर्क में आया होगा।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,