पचपेड़ी

दो दिन से लापता ग्रामीण की नदी में तैरती मिली लाश…पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह शिवनाथ नदी में ग्रामीण की लाश मिलने से हड़कंप मच गया वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी (चिल्हाटी) निवासी प्रभु केवट पिता राम सिंह केवट उम्र 61 वर्ष 4 मार्च मंगलवार को दोपहर 3 बजे के आसपास कही चला गया जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की, पता नहीं चलने पर परिजनों ने पचपेड़ी थाना पहुंच गुमइंसान की रिपोर्ट लिखवाई थी

वहीं आज ग्रामीणों ने शिवनाथ नदी में पानी के ऊपर एक लाश तैरती हुई देखी, पास से जाकर देखने पर मृतक की शिनाख्त गांव के ही प्रभु केवट के रूप में हुई। जिसके बाद इसकी सूचना मृतक के परिजनों सहित पचपेड़ी पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि प्रभु केवट की मौत किन कारणों से हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,