क्राइम

जब लोगो के सोशल साइट्स पर अचानक आने लगे आपत्तिजनक पोस्ट

मंगलवार शाम को अचानक देवरीखुर्द में रहने वाले लोगो के सोशल साइट्स पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट आने लगे। रविंद्र बरगा के फेसबुक अकाउंट से लोगों को गालियां दी जाने लगी। खासकर महिलाओं को अश्लील मैसेज किए जाने से सभी हैरान रह गए । व्यक्तिगत तौर पर लोगों ने पलट कर जवाब दिया तो बदले में और भी अश्लील और आपत्तिजनक कमेंट किए गए। सब ने सोचा कि उनके साथ रविंद्र बरगा द्वारा ऐसा किया जा रहा है। लेकिन धीरे-धीरे सब को पता चला कि रविंद्र बरगा के द्वारा 50 से अधिक लोगों को इस तरह के मैसेज भेजे गए हैं ।

खुद जब रविंद्र बरगा को इस बात का पता चला तो वे खुद हैरान रह गए क्योंकि उन्होंने किसी को भी इस तरह का मैसेज नहीं भेजा था। खुद के खिलाफ किसी साजिश की आशंका से रविंद्र बरगा ने तोरवा थाने में पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। रविंद्र बरगा ने दावा किया है कि उनका फेसबुक आईडी किसी के द्वारा हैक कर उनके रिश्तेदारों और परिचितों के साथ फेसबुक फ्रेंड को आपत्तिजनक मैसेज किए जा रहे हैं। रविंद्र बरगा का दावा है कि उनके द्वारा पिछले दिनों देवरीखुर्द में उपसरपंच के भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया था इसलिए वे इस घटना को उससे जोड़कर बदले की कार्यवाही के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने पुलिस से संदेह जताया है कि उनके विरोधियों ने उनकी छवि खराब करने के लिए इस तरह का की साजिश की है। अपने तरह के इस अनोखे मामले में पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है लेकिन अचानक लोगों के पास इस तरह के मैसेज और पोस्ट आने से पूरे देवरीखुर्द में हंगामा मच गया ।

error: Content is protected !!
Letest
चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में, कोटा हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश बनी वजह, 6 आरोपी गिरफ्तार... हत्या कर शव को घसीटा ऑटो में सफर के दौरान युवती का बैग चोरी...सोने-चांदी के जेवर समेत हजारों की संपत्ति पार बिलासपुर : घरेलू गैस सिलिंडर हुआ ब्लास्ट..नेहरू नगर क्षेत्र में मची दहशत, बाल-बाल बचा परिवार... टल ग... VIDEO पचपेड़ी: अनियंत्रित इको कार पलटी…कार चला रहे एक भाई की हुई मौत, दूसरा गंभीर बड़ी खबर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द...पेपर लीक के आरोपों के बाद मचा हड़कंप, अब फिर से होगी इस व... सड़क पर बर्थडे पार्टी: फिर 3 युवक और 1 युवती पर कार्रवाई...कार में केक काटकर छलका रहे थे जाम, छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता...अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़... मामूली विवाद में चली गोली, युवक घायल, पामगढ़ में दो पक्ष भिड़े, पिस्टल से फायर, आरोपी हिरासत में,