बिलासपुर

चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना…सोने की चेन लूटकर फरार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में एक बार फिर चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालखदान गदा चौक के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने एक युवती के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। राजकिशोर नगर निवासी तुलिका बाजपेयी ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। युवती के अनुसार, वह सोमवार शाम अपने एक परिचित से मिलने लालखदान गदा चौक पहुंची थी। मुलाकात के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार युवकों ने अचानक उनके गले से सोने की चेन खींच ली। घटना के बाद बदमाश तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए मौके से भाग निकले।घटना के बाद घबराई युवती ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वह सीधे तोरवा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,